शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhardt) का मुनाफा घटा, बिक्री मामूली बढ़ी

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में वोकहार्ट (Wockhardt) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 15% घटा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 323 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 378 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

हालाँकि, कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 1% बढ़ कर 1343 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1332 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 1% बढ़ कर 1358 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1341 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:48 बजे कंपनी का शेयर 2.63% की बढ़त के साथ 451.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख