शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने की बेस रेट में बढ़ोतरी

आंध्र बैंक (Andhra Bank) ने आधार दर (बेस रेट) और बीएमपीएलआर (BMPLR) में 0.25%  अंक बढ़ाने का फैसला किया है।
बैंक की नयी दर 10.00% से बढ़ कर 10.25% हो जायेगी। बैंक द्वारा किया गया यह बदलाव 19 अगस्त 2013 से लागू होगा। इसके साथ ही बैंक की बीएमपीएलआर की नयी दर 14.25% से बढ़ कर 14.50% हो जायेगी। यह बदलाव भी 19 अगस्त 2013 से लागू होगा।
शेयर बाजार में शुक्रवार को आंध्र बैंक के शेयर में तेज गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कल के कारोबार में बैंक का शेयर 5.80% की कमजोरी के साथ 56.05 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!