शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) ने खरीदी हिस्सेदारी

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) ने एफआईएम (FIM) और उसकी सब्सीडियरी कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया है। 

इंडियाबुल्स ने यह अधिग्रहण 1172.16 करोड़ रुपये में किया है। 

गौरतलब है कि एफआईएम ने इस संयुक्त उपक्रम (JV) में वर्ष 2006 से 2008 के बीच 847.48 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस अधिग्रहण के बाद एफआईएम और इसकी तमाम सब्सीडियरी कंपनियों पर इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का पूर्ण स्वामित्व हो जायेगा। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 59.85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2 बजे 1.84% की बढ़त के साथ यह 58.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख