शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोल इंडिया (Coal India) : 23 सितंबर से कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

कोल इंडिया (Coal India) की ट्रेड यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 

कंपनी की सभी पाँच ट्रेड यूनियनों ने सरकार के विनिवेश के प्रस्ताव के खिलाफ इस हड़ताल का फैसला किया है। यह तीन दिवसीय हड़ताल 23 सितंबर से 25 सितंबर तक रहेगी।

सरकार ने विनिवेश के तहत कोल इंडिया में अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी की एक ट्रेड यूनियन ने 19 सितंबर को हड़ताल का नोटिस दिया था, लेकिन ट्रेड यूनियनों के विचार-विमर्श के बाद सभी पाँचों यूनियनों ने एकसाथ हड़ताल करने का फैसला किया है। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 0.46% की कमजोरी के साथ 257.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!