शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) फ्रांस में बेचेगी दवा, शेयर चढ़ा

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) ने वैश्विक बाजार में अपने कारोबार का विस्तार किया है।   

वीनस रेमेडीज की सब्सीडियरी कंपनी वीनस फार्मा जीएमबीएच (Venus Pharma GmbH) को फ्रांस से मेरोपेनम (Meropenem) के लिए मार्केटिंग मंजूरी मिल गयी है। मेरोपेनम एक जेनेरिक स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक इंजेक्शन है। वीनस रेमेडीज ने फ्रांस में इस इंजेक्शन की बिक्री के लिए एक प्रमुख जेनेरिक औषधि कंपनी माईलान (Mylan) के साथ एक नॉन-एक्सक्लूसिव मार्केटिंग करार किया है।

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 188.05 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह सुबह 10:30 बजे 2.60% की बढ़त के साथ 183.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख