शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने आईएलऐंडएफएस एनर्जी (IL&FS Energy) से मिलाया हाथ

एनएमडीसी (NMDC) ने आईएलऐंडएफएस एनर्जी डेवलपमेंट (IL&FS Energy Development) के साथ एक ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

इस समझौते के तहत कंपनी गोंडा में आईएलऐंडएफएस एनर्जी के साथ मिल कर 500 मेगावाट थर्मल पावर संयंत्र की स्थापना करेगी। इस संयंत्र की स्थापना 3,000 करोड़ रुपये की लागत से की जायेगी। इस संयुक्त उपक्रम (JV) में एनएमडीसी पावर (NMDC Power) की 48% हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी बची हिस्सेदारी आईईडीसीएल (IEDCL) के पास रहेगी। 

गौरतलब है कि एनएमडीसी पावर, एनएमडीसी की और आईईडीसीएल, आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग की सब्सीडियरी कंपनियाँ है। 
शेयर बाजार में एनएमडीसी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1 बजे कंपनी का शेयर 2.61% की बढ़त के साथ 112.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!