शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने नोमार्क्स (Nomarks) खरीदी, शेयर चढ़ा

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने ओजोन आयुर्वेदिक्स (OA) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत बजाज कॉर्प ने कंपनी के ट्रेडमार्क ब्रांड नोमार्क्स (Nomarks) का अधिग्रहण कर लिया है। 

गौरतलब है कि नोमार्क्स देश का दूसरा सबसे बड़ा तेजी से बढ़ रहा त्वचा देखभाल संबंधी ब्रांड है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 241.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:07 बजे यह 2.34% की बढ़त के साथ 238 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!