शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेन्सार टेक (Zensar tech) को पंचवर्षीय ठेका मिला

जेन्सार टेक्नोलॉजीज (Zensar technologies) को एक बहुवर्षीय ठेका मिला है।  

कंपनी ने अमेरिका की एक अग्रणी कंपनी के साथ पंचवर्षीय आउटसोर्सिंग सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत जेन टेक को अमेरिका के अलग-अलग स्थानों पर ग्राहकों की मदद के लिए कई सलाह व सहायता केंद्र स्थापित करने का जिम्मा सौंपा गया है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 231.05 रुपये तक चढ़ गया। यह 1.60% की बढ़त के साथ 218.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!