शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पार्श्वनाथ डेवलेपर्स (Parsvnath Developers) ने किया भुगतान

पार्श्वनाथ डेवलेपर्स (Parsvnath Developers) ने रेल भूमि विकास प्राधिकरण (Rail Land Development Authority) को भुगतान कर दिया है।  

कंपनी ने दिल्ली के सराय रोहिल्ली-किशनगंज स्थित रेलवे की 15.27 हेक्टेयर यानी 38 एकड़ जमीन के विकास के लिए 500.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस 38 एकड़ क्षेत्र में फैली रेलवे जमीन के विकास के तहत रिहायशी एयर कंडीशन अपार्टमेंट्स, व्यावसायिक/शॉपिंग क्षेत्र, रेलवे आवास, रेलवे सर्विस बिल्डिंग, अस्पताल/स्कूल और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ जिम का निर्माण किया गया। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 33 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:30 बजे कंपनी का शेयर 0.631% की बढ़त के साथ 31.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख