शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) ने मोजाम्बिक (Mozambique) गैस क्षेत्र में खरीदी हिस्सेदारी, शेयर गिरा

ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने एनादार्को पेट्रोलियम (Anadarko Petroleum) के साथ एक समझौता किया है। 

इस समझौते के तहत ओएनजीसी की सब्सीडियरी कंपनी ओवीएल (OVL) ने एनादार्को से मोजाम्बिक के अपतटीय गैस क्षेत्र में 10% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह सौदा 264 करोड़ डॉलर यानी लगभग 17,000 करोड़ रुपये में हुआ है। यह अधिग्रहण मोजाम्बिक और भारत सरकार की अनुमति के अधीन है। 

शेयर बाजार में ओएनजीसी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर अब तक 268.50 रुपये तक नीचे लुढ़क गया है। सुबह 11:08 बजे 2.87% के नुकसान के साथ यह 268.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!