शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम्फैसिस (Mphasis) का मुनाफा घटा, आमदनी बढ़ी

मई-जुलाई 2013 तिमाही में एम्फैसिस (Mphasis) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 193 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की  समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 209 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 7.66% की गिरावट दर्ज हुई है।
हालाँकि इसी दौरान कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 1569 करोड़ रुपये रही हो गयी, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 1404 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी ने नतीजे गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद घोषित किये हैं। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव पर दिखेगी। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.92% की बढ़त के साथ  420.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!