शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) ने किया अधिग्रहण

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) ने विजाग ट्रांसमिशन (Vizag Transmission) का अधिग्रहण कर लिया है। 

कंपनी ने बोली प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक दक्षिणी क्षेत्र में ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थापना के लिए इस एसपीवी को अधिकृत किया है। कंपनी ने पूर्वी क्षेत्रों से बिजली के आयात के लिए आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स (REC Transmission Projects) कंपनी से इसे खरीदा है। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.26% की बढ़त के साथ 97.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!