शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी ने अगस्त महीने में कुल 1141 करोड़ रुपये के ठेके हासिल किये हैं। कंपनी के जल आपूर्ति एवं वितरण विभाग को राजस्थान के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग से राज्य में शहरों एवं गाँव में जल आपूर्ति परियोजना के लिए एक ठेका मिला है। कंपनी को पश्चिम बंगाल के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग को भी राज्य में 52 एमजीडी जल ट्रीटमेंट संयंक्ष के निर्माण, डिजाइनिंग और कमिशनिंग के लिए एक ठेका दिया गया है। इसके अलावा कंपनी को तमिलनाडू, दिल्ली और कर्नाटक में भी कई ठेके मिले हैं।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 0.66% की बढ़त के साथ 727 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2013)   

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख