शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री 31% घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की अगस्त महीने की बिक्री में 31% की गिरावट दर्ज हुई है।

कंपनी ने अगस्त 2013 में 49,611 वाहन बेचें, जबकि अगस्त 2012 में 71,826 वाहन बेचें गये। 

कंपनी की वाहनों की घरेलू बिक्री भी 34% घट कर 44,717 दर्ज हुई है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 67,453 रही थी।  
इस दौरान कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी घट कर 33,153 हो गयी। अगस्त 2013 में कंपनी ने 8761 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 2803 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
हालाँकि, निर्यात के मोर्चे पर अगस्त 2013 में कंपनी का प्रदर्शन ठीक रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 4894 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल अगस्त के 4373 के मुकाबले 12% अधिक है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 292.15 रुपये तक नीचे चला गया। यह दोपहर 12:19 बजे 0.33% की कमजोरी के साथ 297.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!