शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री घटी, शेयर चढ़ा

अगस्त 2013 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री घट कर 7139 हो गयी है। 

साल दर साल आधार पर कंपनी की बिक्री 24% घटी है। पिछले साल अगस्त 2012 में कंपनी की कुल बिक्री 9432 रही थी।

व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी 25% घट कर 4939 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 6597 दर्ज हुई थी। 
कंपनी के छोटे व्यावसायिक वाहनों की की बिक्री 22% घट कर 2200 रही है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 2835 रही थी।
शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 1:45 बजे 3.00% की बढ़त के साथ 12.36 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2013)
 
 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!