शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की बिक्री बढ़ी, शेयर चढ़ा

अगस्त 2013 में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की रिम बिक्री में शानदार वृद्धि दर्ज हुई है।

कंपनी ने अगस्त 2013 में 9.71 लाख व्हील्स रिम की बिक्री की है, जबकि पिछले साल अगस्त 2012 में इसकी बिक्री 8.35 लाख व्हील्स रिम रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 16% की बढ़ोतरी हुई है। यह कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि रही है।

कंपनी ने अगस्त 2013 में 179,940 व्हील्स रिम का निर्यात किया है, जबकि अगस्त 2012 में इसने 74940 व्हील्स रिम का निर्यात किया था। इस तरह व्हील्स रिम का निर्यात 140% बढ़ा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का सेयर 123 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। बीएसई में सुबह 10:27 बजे यह 6.13% की बढ़त के साथ 123 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख