शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स-मायलान (Strides-Mylan) सौदे को मंजूरी

कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी (CCEA) की बैठक में स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) और मायलान (Mylan) सौदे को मंजूरी दे दी गयी।

इस सौदे के तहत अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी मायलान, स्ट्राइड्स की सब्सीडियरी एजिला स्पेशियालिटीज (Agila Specialities) का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा करीब 160 करोड़ डॉलर यानी लगभग 5168 करोड़ रुपये में पूरा होगा।  

गौरतलब है कि इससे पहले एफआईपीबी (FIPB) भी इस सौदे को हरी झंडी दिखा चुका है।
शेयर बाजार में स्ट्राइड्स आर्कोलैब के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  बीएसई में दोपहर 02:20 बजे कंपनी का शेयर 1.56% की बढ़त के साथ 902 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख