इप्का लेबोरेटरीज (Ipca Laboratories) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि विभाग (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी को मध्य प्रदेश स्थित अपनी उत्पादन इकाई के संचालन के लिए यह मंजूरी मिली है। यूएसएफडीए द्वारा की गयी जाँच के बाद यह फैसला किया गया। इस जाँच में मध्य प्रदेश की उत्पादन इकाई में निर्मित दवाओं को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि नियमों की कसौटी पर सही पाया गया। इस मंजूरी के बाद कंपनी अब अपनी इस उत्पादन इकाई से अमेरिका में दवाओं का निर्यात व बिक्री कर सकेगी।


