शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम फाइनेंशियल (M&M Financial) ने वूरी फाइनेंशियल (Woori Financial) से मिलाया हाथ

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (Mahindra & Mahindra Financial Services) ने एक संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता किया है। 

इस संयुक्त उपक्रम के तहत कंपनी ने वूरी फाइनेंसशियल (Woori Financial) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। यह करार कोरिया में सांन्गयोंग मोटर्स के वाहनों के लिए वित्त की आपूर्ति करने के लिए किया गया है। 

गौरतलब है कि सांन्योंग मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की कंपनी है, जबकि वूरी फाइनेंशियल, वूरी फाइनेंशियल समूह (Woori Financial Group) की सबसीडियरी कंपनी है। 
शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.66% की बढ़त के साथ 266.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2013) 
 
 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!