शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन (Biocon) ने साइटोसोर्बेन्ट्स (Cytosorbents) से मिलाया हाथ

बायोकॉन (Biocon) ने साइटोसोर्बेन्ट्स कॉर्पोरेशन (Cytosorbents Corporation) के साथ एक समझौता किया है। 

 दोनों कंपनियों ने भारत और चुनिंदा उभरते बाजारों में शुरुआती वितरण समझौते के तहत यह रणनीतिक भागीदारी समझौता किया  है, जिसके  अंतर्गत बायोकॉन को साइटोसोर्ब (Cytosorb) नामक दवा के व्यावसायीकरण का पूर्ण अधिकार होगा।

साइटोसोर्ब सेप्सिस (Sepsis) के रोकथाम में इस्तेमाल की जाने वाली दवा है।
यह समझौता विश्व सेप्सिस दिवस (World Sepsis Day) के मौके पर किया गया। 
शेयर बाजार में बायोकॉन के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 2 बजे 1.35% के नुकसान के साथ 333.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख