शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने पूरा किया अधिग्रहण

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शेयरों की अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी कर ली है।

बैंक ने अपनी सब्सीडियरी एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के अतिरिक्त 42,75,000 शेयरों का मौजूदा शेयरधारक से अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण के पूरा होने के साथ ही एचडीएफसी बैंक की अपनी सब्सीडियरी में कुल शेयरधारिता 62.06% से बढ़ कर 89.88% हो गयी है। 

एचडीएफसी बैंक की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.02% के नुकसान के साथ 629.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख