शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टराइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को मिली चेतावनी, शेयर लुढ़का

स्टराइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से चेतावनी पत्र मिला है। 

स्ट्राइड्स आर्कोलैब की सब्सीडियरी कंपनी एजिला स्पेशलिटीज (Agila Specialities) की बैंगलुरू स्थित स्टेराईल उत्पादन इकाई 2 को चेतावनी पत्र प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि यूएसएफडीए ने जून 2013 में कंपनी की बैंगलुरू उत्पादन इकाई की जाँच की थी, जिसे अमेरिकी दवा नियामकों पर खरा नहीं पाया गया। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 839 रुपये तक नीचे चला गया। यह सुबह 11:39 बजे 3.91% के नुकसान के साथ 865 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख