शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) ने दिया स्पष्टीकरण

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने मोहाली स्थित उत्पादन इकाई के विषय में स्पष्टीकरण जारी किया है।

कंपनी ने अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) द्वारा कंपनी के मोहाली स्थित संयंत्र को इंपोर्ट अलर्ट जारी किये जाने की खबरों पर स्पष्ट किया है कि इस संदर्भ में कंपनी को यूएसएफडीए से किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। हालाँकि इस संदर्भ में हम यूएसएफडीए से सूचना माँग रहे हैं। 

गौरतलब है कि ऐसी खबर है कि यूएसएफडीए ने नियमों के उल्लंघन की वजह से कंपनी के मोहाली संयंत्र को इंपोर्ट अलर्ट जारी किया है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:45 बजे कंपनी का शेयर 27.73% के नुकसान के साथ 330.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2013) 
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख