शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रैनबैक्सी (Ranbaxy) को लगा झटका

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) ने आज आधिकारिक तौर पर इंपोर्ट अलर्ट का ऐलान कर दिया है।

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कंपनी के मोहाली स्थित संयंत्र को इंपोर्ट अलर्ट जारी किया है। यूएसएफडीए ने कंपनी के  इस संयंत्र को कंसेंट डिक्री (Consent Decree) में शामिल किया है। 

हालाँकि कंपनी इस संदर्भ में यूएसएफडीए के साथ पूर्ण सहयोग करने और जल्दी ही इस मामले को निपटाने के प्रति आश्वस्त है। 

गौरतलब है कि रैनबैक्सी के मोहाली उत्पादन संयंत्र में इंपोर्ट अलर्ट की खबर कल आने के बाद बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.84% की बढ़त के साथ 327.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!