शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को मिली मंजूरी

स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है। 

कंपनी ने इटली के मिलान शहर में अपनी नयी बेल्टाफार्मा उत्पादन इकाई खोली है, जिसके लिए कंपनी को यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है।

गौरतलब है कि यूरोपीय संघ और टीजीए (आस्ट्रेलिया) से पहले ही मंजूरी पा चुकी कंपनी की इस अत्याधुनिक उत्पादन इकाई में क्रीम, लोशन और तरल पदार्थों का उत्पादन किया जायेगा। कंपनी को उम्मीद है कि उसे वर्ष 2014 की पहली तिमाही तक अपने पहले अर्द्ध-ठोस उत्पाद के लिए मंजूरी मिल जायेगी। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 887 रुपये तक ऊपर चला गया। यह 3.54% की बढ़त के साथ 877 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2013)  

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख