शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पैनेशिया बायोटेक (Panacea Biotec) को मिला डब्लूएचओ (WHO) से प्रमाण-पत्र

पैनेशिया बायोटेक (Panacea Biotec) पेन्टेवैलेंट दवाओं के लिए प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाण-पत्र मिला है। 

कंपनी की पेन्टेवैलेंट वैक्सीन ईजीफाइव-टीटी (Pentavalent Vaccine Easyfive-TT) दवा के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाण-पत्र जारी किया गया है। 

गौरतलब है कि दवाओं को प्री-क्वालिफिकेशन प्रमाण-पत्र जारी करना, डब्लूएचओ की एक सेवा है, जिसके तहत डब्लूएचओ औषधीय उत्पादों की गुणवत्ता, सुरक्षा और विशेषता का आकलन करती है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 148.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:07 बजे यह 1.41% की बढ़त के साथ 140 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख