एवरेडी इंडस्ट्रीज (Eveready Industries) ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ा दिये हैं।
कंपनी ने बैटरी के दाम 3% से 10% तक बढ़ाये हैं। ये बढ़ी हुई कीमतें अक्टूबर 2013 से लागू की जायेंगी।
कंपनी की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 5.53% की बढ़त के साथ 20.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2013)
Add comment