शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने शिक्षा क्षेत्र में रखा कदम, शेयर चढ़े

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) ने शिक्षा क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है। 
टेक महिंद्रा की सब्सीडियरी कंपनी महिंद्रा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (Mahindra Educational Institute) ने हैदराबाद में महिंद्रा एकोल सेंट्रले (MEC) नाम से एक इंजीनियरिंग संस्थान खोला है। 
गौरतलब है कि यह संस्थान फ्रांस के सबसे पुराने और प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान एकोल सेंट्रले पेरिस और जवाहरलाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय (JNTU) के सहयोग से स्थापित किया गया है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 1,342 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:42 बजे यह 2.89% की बढ़त के साथ 1,329.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!