शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) को मिली बिजली परियोजनायें

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) को दो परियोजनाओं के ठेके मिले हैं। 

कंपनी की सब्सीडियरी स्टरलाइट ग्रिड (Sterlite Grid) को 650 करोड़ रुपये के ठेके पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Finance Corporation of India) की ओर से मिले हैं। ये दोनों ट्रांसमिशन परियोजनायें बीओओएम आधार पर शुरू की जायेंगी। 

कंपनी की पहली राजस्थान एटॉमिक पावर परियोजना के तहत राजस्थान और मध्य प्रदेश में बिजली संयंत्रों को बिजली की आपूर्ति की जायेगी।
वहीं, ईआरआरएस-7 (ERRS-7) नाम की दूसरी परियोजना में झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच 400 किलोवॉट की डबल सर्किट लाइन की स्थापना की जायेगी। इस लाइन की कुल लंबाई लगभग 450 किलोमीटर होगी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन यह ज्यादा देर तक अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाया और दोबारा लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 3 बजे यह 3.08% के नुकसान के साथ 18.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख