शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी कंपनी से मिलाया हाथ

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी कंपनी के साथ एक समझौता किया है।  

ल्युपिन और इसकी सब्सीडियरी कंपनी ल्युपिन फार्मास्युटिकल्स इंक (Lupin Pharmaceuticals Inc) ने संयुक्त रूप से अमेरिका की ऑनसेट डर्मेटोलॉजिक्स (Onset Dermatologics) कंपनी के साथ एक को-प्रमोशन करार किया है। इस करार के तहत ल्युपिन को ऑनसेट की लोकोइड लोशन को प्रमोट करने का विशेष अधिकार होगा।

कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.56% के नुकसान के साथ 854.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2013)  

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख