शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) : 25 सितंबर को हड़ताल रद्द

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने हड़ताल रद्द होने की सूचना दी है। 

बैंक के मुताबिक 25 सिंतबर को देश भर में होने वाली एकदिनी हड़ताल को रद्द कर दिया गया है। आईबीए (IBA) के प्रतिनिधियों और यूनियनों के बीच मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय में हुई वार्ता के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि ऑल इंडिया बैंक इंप्लाएज एसोसिएशन (AIBEA) और बैंक इंप्लाएज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) बैंक कर्मचारी संघ ने अपनी कुछ माँगों को लेकर 25 सितंबर 2013 को देशव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। 
शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11 बजे यह 1.61% के नुकसान के साथ 254.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!