शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को मिले ठेके

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को नये ठेके मिले हैं। 

ये ठेके 389 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को 164 करोड़ रुपये का पहला ठेका मदुरई  में जल ट्रीटमेंट संयंत्र से संबंधी कार्यों के लिए मिला है। कंपनी को 92 करोड़ रुपये का ठेका राजस्थआन से जल आपूर्ति संबंधी कार्यों के लिए दिया गया है। चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड से भी 86 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है। कंपनी को 47 करोड़ रुपये का ठेका भी ट्रीटमेंट संयंत्र, पंपिंग स्टेशन आदि कार्यों के निर्माण और देखरेख के लिए दिया गया है।

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर पर चला गया। यह 4.12% के नुकसान के साथ 31.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख