शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री बढ़ी, शेयर चढ़ा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने सितंबर 2013 में कुल 104,964 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने सितंबर 2012 में 93,988 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले सितंबर 2013 में कंपनी की बिक्री 12% बढ़ी है।
कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 90,399 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 88,801 रही थी। 
इसने सितंबर 2013 में 14,565 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 181% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सितंबर 2012 में कंपनी का निर्यात 5187 रहा था। 
कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री 14% बढ़ कर 78,975 हो गयी है।
वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 30% घट कर 8767 हो गयी है।
कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 31% बढ़ कर 378 रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 288 दर्ज की गयी थी।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 1,404 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:26 बजे 3.02% की बढ़त के साथ यह 1,398.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2013)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!