शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री घटी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने सितंबर 2013 में कुल 43,289 वाहन बेचें हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 48,342 वाहन बेचें थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 10% की गिरावट हुई है।  

घरेलू बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीते वर्ष 45,263 वाहनों के मुकाबले 40,574 वाहन बेचें। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 45% घटी है।
कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 21% घट कर 18,916 हो गयी है, जबकि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 23,808 यात्री वाहन बेचे थे। 
सितंबर 2013 में कंपनी के निर्यात में भी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 2715 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 3079 के मुकाबले 12% कम है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:31 बजे कंपनी का शेयर 0.77% की बढ़त के साथ 834.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2013)
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख