शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री घटी

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सितंबर महीने की बिक्री में 33.45% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने सितंबर 2013 में 50,427 वाहन बेचें, जबकि सितंबर 2012 में 75,773 वाहन बेचें गये। 
कंपनी की वाहनों की घरेलू बिक्री भी 34.6% घट कर 45,998 दर्ज हुई है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 70,332 रही थी।  
इस दौरान कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री भी घट कर 33,119 हो गयी। सितंबर 2013 में कंपनी ने 12,879 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 3113 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर सितंबर 2013 में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 4429 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल अगस्त के 5441 के मुकाबले 18.6% कम है।
शेयर बाजार में टाटा मोटर्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 339.75 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में यह 0.95% की मजबूती के साथ 335.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!