शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री मामूली बढ़ी, शेयर चढ़ा

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की सितंबर 2013 की बिक्री 367,815 रही है।

पिछले वर्ष सितंबर 2012 में यह 360,152 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री 2% बढ़ी है।

कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में भी साल-दर-साल 3% की बढ़त दर्ज हुई है। सितंबर 2012 में 315,314 की तुलना में इस बार यह बढ़ कर 323,879 हो गयी है।
लेकिन, इस दौरान बजाज ऑटो की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 2% घट कर 43,936 हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 44,838 रही थी।
इस अवधि में कंपनी के वाहन निर्यात में 10% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सितंबर 2012 के 133,222 इकाइयों के मुकाबले इस बार निर्यात 146,847 रहा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2,086 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:05 बजे 3.03% की बढ़त के साथ 2,077.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2013)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!