शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) ने बाजार में उतारी दवा

ल्युपिन फार्मास्युटिकल्स (Lupin Pharmaceuticals) ने अमेरिकी बाजार में अपनी दवा पेश की है। 

ल्युपिन फार्मा की सब्सीडियरी ल्युपिन ने बाजार में अपनी गैटिफ्लोक्सेसिन ऑप्थैल्मिक (Gatifloxacin Opthalmic) की 0.5% दवा उतारी है।

गौरतलब है कि यह जायमैक्सिड (Zymaxid) की जेनेरिक दवा है, जिसे अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल संक्रमण के इलाज में किया जाता है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 867 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:20 बजे यह 1.22% की बढ़त के साथ 862.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!