शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एल्सटॉम इंडिया (Alstom India) को मिला ठेका, शेयर चढ़ा

एल्सटॉम इंडिया (Alstom India) को जीवीके पावर ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (GVK Power & Infrastructure) से एक ठेका मिला है। 
यह ठेका 10 करोड़ यूरो का है, जिसके तहत कंपनी को 850 मेगावाट रैटल हाइड्रोपावर संयंत्र के लिए उपकरणों की आपूर्ति करेगी। इस ठेके में 205 मेगावाट के 4 फ्रैंसिस टर्बाइन और 30 मेगावाट के एक फ्रैंसिस टर्बाइन की आपूर्ति भी शामिल है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 352 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:27 बजे यह 3.43% की मजबूती के साथ 350 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख