शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉम्बे डाईंग (Bombay Dyeing) ने जारी किया स्पष्टीकरण

बॉम्बे डाईंग (Bombay Dyeing) ने हिस्सेदारी बेचने संबंधी खबर पर स्पष्टीकरण दिया है।  

कंपनी ने एक अग्रणी वित्तीय दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि अखबार में हिस्सेदारी बेचने संबंधी खबर पूरी तरह से निराधार, काल्पनिक और अप्रमाणित हैं। कंपनी इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करना नहीं चाहती।

गौरतलब है कि एक दैनिक अखबार के मुताबिक तीन इक्विटी फर्म बॉम्बे डाईंग में 24% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत की प्रक्रिया में है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:15 बजे कंपनी का शेयर 14.34% की बढ़त के साथ 61 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख