शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को 1100 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठेके मिले हैं। 

ये ठेके 1100 करोड़ रुपये के हैं।

कंपनी को हाइड्रोकार्बन श्रेणी में यूएई (UAE) और कतर (Qatar) से दो ईपीसी ठेके प्राप्त हुए हैं।

यूएई की राष्ट्रीय तेल कंपनी तकरीर (Takreer) से एलऐंडटी को अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जेट ए-1 ईंधन की आपूर्ति और भंडारण के लिए ठेका मिला है।

वहीं, कतर में कंपनी को डॉल्फिन एनर्जी (Dolfin Energy) से रास लफान (Ras Laffan) में गैस अंतरसंबंधीय सुविधाओं के लिए ठेका दिया गया है। 

शेयर बाजार में एलऐंटी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 01:37 बजे कंपनी का शेयर 1..35% के नुकसान के साथ 809 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!