शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) : बाढ़ की वजह से परियोजना बाधित

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) की गुजरात स्थित परियोजना बाधित हो गयी है। 

कंपनी की गुजरात के विलायत स्थित ग्रीनफील्ड विस्कोस स्टेपल फाइबर (Greenfield Viscos Staple Fibre) परियोजना सितंबर में आयी बाढ़ की वजह से संकटग्रस्त है। बाढ़ के कारण कंपनी के केमिकल्स संयंत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित है।

हालाँकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इससे कंपनी के मुनाफे पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:41 बजे कंपनी का शेयर 1.17% के नुकसान के साथ 2,671 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख