शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके, शेयर चढ़ा

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं। 

ये ठेके 1605 करोड़ रुपये के हैं

एलऐंडटी को हॉस्पिटल सर्विसेज कंसल्टेंसी कॉर्पोरेशन (Hospital Services Consultancy Corporation) से निर्माण कार्यों के लए 445 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को पूर्वी भारत में सिंटर संयंत्र के निर्माण के लिए 307 करोड़ रुपये का ठेका भी दिया गया है।

वहीं, कुडगी ट्रांसमिशन (Kudgi Transmission) से 400 किलोवॉट और 765 किलोवॉट डबल सर्किट लाइन ट्रांसमिशन सिस्टम की इंजीनियरिंग, सर्वेक्षण, सिविल कार्यों, स्थापना, जाँच और कमिशनिंग के लिए 675 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को 178 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 834.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह दोपहर 12:35 बजे 2.96% की बढ़त के साथ 832.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख