शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) : लो लेटेंसी नेटवर्क का विस्तार

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कदम उठाया है। 

कंपनी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), सिंगापुर एक्सचेंज और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज के साथ सीधे जुड़ाव के लिए एशिया में अपनी लो लेटेंसी नेटवर्क का विस्तार किया है। जिससे कंपनी के वैश्विक वित्तीय ट्रेडिंग कनेक्टिविटी नेटवर्क को बढ़ावा मिले।

गौरतलब है कि नेटवर्क के विस्तार से इन एक्सचेंजों को एशिया, इंग्लैंड और अमेरिका में स्थापित वित्तीय केंद्रों से जुड़ने में सहायता मिलेगी। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:07 बजे यह 0.59% की कमजोरी के साथ यह 218.80 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख