शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कावेरी सीड (Kaveri Seed) ने दिया स्पष्टीकरण

कावेरी सीड (Kaveri Seed) ने हिस्सेदारी बेचने संबंधी खबर का खंडन किया है।
कंपनी ने एक अग्रणी दैनिक वित्तीय अखबार में प्रकाशित खबर का खंडन करते हुए बेयर क्रॉपसाइंसेज (Bayer Cropsciences) के साथ किसी भी तरह की बातचीत को निराधार बताया है। 
गौरतलब है कि एक दैनिक वित्तीय अखबार में यह खबर प्रकाशित हुई थी कि बेयर क्रॉपसाइंसेज कंपनी कावेरी सीड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत की प्रक्रिया में है। 
शेयर बाजार में कावेरी सीड के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1,613 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह दोपहर 1:52 बजे 6.84% की मजबूती के साथ 1,547.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2013) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!