शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर (Kalptaru Power) को मिले ठेके

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन (Kalptaru Power Transmission) को नये ठेके मिले हैं।  

ये ठेके 620 करोड़ रुपये के हैं।

कंपनी को तमिलनाडू ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन (Tamilnadu Transmission Corporation) से 463 करोड़ रुपये का ठेका 171 किलोमीटर लंबाई की 400 किलोवॉट ट्रांसमिशन लाइन की आपूर्ति और स्थापना के लिए दिया गया है। कंपनी को एचपीसीएल (HPCL) से भी 94 करोड़ रुपये का ठेका 160 किलोमीटर लंबी एलपीजी पाइपलाइन बिछाने के लिए मिला है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 68.30 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। .ह दोपहर 3:20 बजे 4.56% की मजबूती के साथ 66.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!