शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शॉपर्स स्टॉप (Shopper's Stop) ने हैदराबाद (Hyderabad) में खोला रिटेल स्टोर

रिटेल कंपनी शॉपर्स स्टॉप (Shopper's Stop) ने एक और नया रिटेल स्टोर खोला है।
कंपनी ने हैदराबाद (Hyderabad) के मंजीरा ट्रिनिटी मॉल में यह स्टोर खोला है।
इसके साथ ही कंपनी के स्टोरों की संख्या बढ़ कर 63 हो गयी है। शॉपर्स स्टॉप की सब्सीडियरी कंपनी हाइपरसिटी रिटेल (इंडिया) ने हैदराबाद के मंजीरा ट्रिनिटी मॉल तथा बड़ौदा के इनऑर्बिट मॉल में हाइपरसिटी स्टोर भी खोला है। अब हाइपरसिटी स्टोरों की संख्या 15 हो गयी है।
शेयर बाजार में शॉपर्स स्टॉप के शेयर भाव मजबूती का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में शेयर 353.45 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी है। आखिरकार बीएसई में यह 0.75% की बढ़त के साथ 344.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख