शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) ने जारी किया स्पष्टीकरण

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) ने एक दैनिक वित्तीय अखबार में प्रकाशित खबर का खंडन किया है।  

कंपनी ने स्पष्टीकरण देते हुए एनसीसी पावर (NCC Power) में बहुमत हिस्सेदारी खरीदनी संबंधी खबर को भ्रमात्मक बताते हुए इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

एक दैनिक अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक सिंगापुर की कंपनी सेम्बकॉर्प (Sembcorp) एनसीसी पावर में बहुमत हिस्सेदारी 500 करोड़ रुपये में खरीदने जा रही है। 

गौरतलब है कि एनसीसी पावर प्रोजेक्ट्स (NCC Power Projects) कंपनी का संचालन एनसीसी (NCC) और गायत्री प्रोजेक्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। 
शेयर बाजार में गायत्री प्रोजेक्ट्स के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:33 बजे यह 1.24% की बढ़त के साथ 57 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!