शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने जुटाये 50 करोड़ डॉलर

केनरा बैंक (Canara Bank) ने सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड के जरिये रकम जुटायी है।
यह रकम 50 करोड़ डॉलर है। बैंक ने लंदन स्थित शाखा के जरिये 2 अरब डॉलर मिडियम टर्म नोट (एमटीएन) प्रोग्राम के तहत सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड जारी करके 50 करोड़ डॉलर की राशि एकत्र की है। इसके कूपन रेट वार्षिक 5.25% है। इस बॉन्ड की अवधि पाँच वर्ष की है। यह बॉन्ड सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हुए हैं।
शेयर बाजार में केनरा बैंक के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में आज के कारोबार में बैंक का शेयर ऊपर की ओर 246.55 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में यह 2.59% की मजबूती के साथ 243.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख