शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश (Bosch) : चुनिंदा संयंत्रों में कामकाज बंद

बॉश (Bosch) ने अपने कुछ उत्पादन संयंत्रों में उत्पादन बंद करने का फैसला लिया है। 

कंपनी बाजार माँग को पूरा करने और अनावश्यक संग्रहण से बचने के लिए अल्पकाल के लिए जयपुर स्थित उत्पादन संयंत्र में 12 से 19 अक्टूबर और 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक उत्पादन बंद रखेगी।

वहीं, कंपनी ने अपने बैगलुरू संयंत्र में भी 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के  बीच उत्पादन बंद रखने का फैसला लिया है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। यह बीएसई में 0.85% की कमजोरी के साथ 8,700 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!