शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने लौह अयस्क के दाम बढ़ाये

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने अक्टूबर के लिए लौह अयस्क की कीमतों में 100 रुपये प्रति टन का इजाफा किया है।
पिछले एक साल में यह पहली वृद्धि है।
कंपनी ने यह बढ़ोतरी घरेलू बाजार में अच्छी माँग और वैश्विक स्तर पर बढ़ती कीमतों को देखते हुए की है। अब लौह अयस्क लंप्स की कीमत 4300 रुपये प्रति टन होगी, जबकि चूरा (फाइंस) की कीमत 2,610 रुपये प्रति टन होगी।
शेयर बाजार में शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.84% की कमजोरी के साथ यह 129.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!